Join whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024: कृषि क्लीनिक खोलने के लिए ₹2,00,000/- का अनुदान

Share Now:

| बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 : Subsidy का विवरण ,विस्तार में जानकारी , लाभ एवं विशेषताएं, पात्राएं , महत्वपूर्ण दस्तावेज , ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |

बिहार सरकार ने 2024 में ” बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 ” की शुरुआत की है, जो कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहायता और संदर्भ उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत, कृषि क्षेत्र के उत्पादकों को संदर्भ सहायता, तकनीकी जानकारी, और समस्या समाधान के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके माध्यम से, कृषि क्षेत्र में नए उत्पादों और तकनीकों के अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह योजना कृषि उत्पादकों को उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में मदद करने और उन्हें नवीनतम तकनीकों और सुविधाओं के साथ परिचित कराने का माध्यम प्रदान करेगी।
इस योजना से संबंधित सारी जानकारी इस लेख में विस्तार पूर्वक बताई जा रही है, इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 24: Basic Information |

Table of Contents

Scheme :-बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024
Department :-कृषि विभाग, बिहार सरकार
Post Date:-Coming soon in 2024
 Last Date:-Yet not declared 
 Apply Mode:-Online 
Subsidy % :-  Upto 40% 
Beneficiary :-
(लाभार्थी )     
बिहार के किसान 
Objective
( उद्देश्य ) :-
“फसलों के उत्पादन उत्पादकता एवं उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि करके
किसानों की इनकम में वृद्धि करना है” 
ऑफिसियल
वेबसाइट : –
https://dbtagriculture.bihar.gov.in  
Call Centre :-0612- 2233555, 1800-180-1551
Official
Mail :-
dbtcellagri@gmail.com 
बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 24: Basic Information |

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 क्या है?

किसानों को समय पर सही जानकारी नहीं मिलने से फसल को औसतन 30% नुकसान होता है। कृषि क्लीनिक खुलने से किसानों के खेतों पर जाकर सही समाधान मिलेगा।
दवा छिड़काव की जरूरत होने पर एजेंसी के माध्यम से तुरंत दवा का छिड़काव किया जाएगा।
कृषि विभाग का दावा है कि ‘बिहार’ भारत देश का पहला राज्य है जहां किसानों को इस तरह की सुविधा मिलेगी।

बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी 534 प्रखंडों में कृषि क्लीनिक खोलने की तैयारी है पायलट प्रोजेक्ट के तहत 202 प्रखंडों में अप्रैल से कृषि क्लिनिक खुलने शुरू हो जाएगा विभाग ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

कृषि क्लीनिक में मिट्टी जांच, बीज विश्लेषण, किट व व्याधि प्रबंधन संबंधी सुझाव, पौध संरक्षण संबंधी छिड़काव की सुविधा मिलेगी। इस योजना से राज्य में फसलों का उत्पादन, उत्पादकता और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ेगी। कृषि सहित इससे संबंधित विषयों की पढ़ाई करने वाले युवाओं को क्लीनिक खोलने की अनुमति मिलेगी।

बिहार मुख्यमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय सौर पंप योजना 2024 : पाए 75% तक सबसिडी |

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 का उद्देश्य :

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मिट्टी जांच, बीज विश्लेषण कीट व्याधि प्रबंधन, पौधा संरक्षण और छिड़काव भरकाव के लिए आवश्यक उपकरणों और तकनीकी विस्तार से जुड़ी जानकारी अस्थाई स्तर पर किसानों तक पहुंचना है। 

इसके साथ ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य फसलों के उत्पादन उत्पादकता एवं उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि करके किसानों की इनकम में वृद्धि करना है।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के अंतर्गत बिहार सरकार के द्वारा दी जा रही Subsidy का विवरण :-

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के अंतर्गत क्लीनिक खोलने के लिए लगभग 5 लाख रुपए की अनुमानित लागत खर्च होती है |जिसमें सरकार की तरफ से आपको लागत का 40% यानी 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सब्सिडी के रूप में दी जाती है। शेष राशि आवेदक को खुद ही वहन करनी होती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको बैंक के माध्यम से लोन भी मिल जाता है।
सरकार द्वारा आपको जो यह सब्सिडी दी जा रही है वह आपको दो किस्तों में दी जाएगी। जिसके तहत प्रथम किस्त आपको खेती-बाड़ी कृषि क्लीनिक के संचालन हेतु दी जाती है जिसकी मदद से आप आवश्यक उपकरण और यंत्र खरीद सकते हैं और दूसरी किस्त आपको कृषि क्लीनिक के संचालक को सुचारू रूप से चलने के लिए पौधों की संरचना संरक्षण एवं निर्गत प्रमाण पत्र के लिए दी जाती है।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं |

  • बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 से राज्य के किसानों को प्रखंड स्तर पर खेती बाड़ी से संबंधित विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होनी वाली हैं ‌
  • बिहार सरकार ने इस योजना के अंतर्गत प्रति अनुमंडल के 2 प्रखंड में कृषि क्लिनिक स्थापित करने का निर्णय लिया है जिससे कुल मिलाकर 202 प्रखंड में कृषि क्लिनिक स्थापित होंगे।
  • कृषि क्लीनिक खोलने के लिए कुल लागत 5 लाख है, इसमें राज्य सरकार 2 लाख की मदद लाभार्थी को देगी।
  • बिहार सरकार द्वारा चुने गए लाभार्थियों को कृषि क्लीनिक खोलने के लिए ₹2,00,000/- का अनुदान प्रदान किया जाएगा और उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • इस योजना के लिए 4.24 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • कृषि क्लीनिक में सेवा देने के लिए कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, किसी वीवी से कृषि या उद्यान में स्नातक, न्यूनतम 2 वर्षों का कृषि या उद्यान में अनुभव वाले डिप्लोमा धारी या कृषि विषय से इंटरमीडिएट तथा रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान में स्नातक के योग्य को कृषि क्लिनिक संचालन की जिम्मेदारी दी जा रही है।
  • यह योजना राज्य के ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देंगे।
  • बिहार सरकार किसानों को बागवानी और फसलों में कीटनाशकों पर 75% अनुदान का लाभ प्रदान करेगी।
  • बिहार राज्य सरकार ने बिहार कृषि क्लिनिक योजना की शुरुआत इसलिए की है ताकि राज्य के किसानों को कृषि से जुड़ी सभी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जा सके।
  • इस योजना के तहत बिहार राज्य में फसलों के उत्पादन उत्पादकता एवं उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के पात्राएं : Eligibility Criteria |

निम्नलिखित पात्र, जो इस योजना के लिए योग्य है |

  • आवेदक, बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास कृषि स्नातक, कृषि व्यावसायिक प्रबंध स्नातक की डिग्री होनी चाहिए जो ICAR या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त हो। या फिर न्यूनतम 2 वर्षों का कृषि उद्यान में अनुभव प्राप्त डिप्लोमा है या कृषि विषय में इंटरमीडिएट तथा रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान में स्नातक हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत अगर बहुत ज्यादा उम्मीदवार आवेदन करते हैं तो चयन में कृषि स्नातक में अधिकतम प्रतिशत या ग्रेड प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए जो कि उनके आधार कार्ड से लिंक हो।
बिहार छत पर बागवानी योजना 2024 – अंतर्गत फार्मिंग बेड योजना : आवेदन जानकारी , पाएं 75% की सब्सिडी।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज: Documents Required |

आवेदक जो कि इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कुछ दस्तावेजों की पूर्ति करनी होगी, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र,
  • आवासीय प्रमाण पत्र,
  • जाति प्रमाण पत्र,
  • अनुभव प्रमाण पत्र,
  • आधार कार्ड,
  • पैन कार्ड,
  • प्रस्तावित का स्थल से संबंधित शपथ प्रमाण पत्र,
  • जमीन का रसीद / किरायानामा,
  • बैंक खाता का पासबुक,
  • मोबाइल नंबर,
  • ईमेल आईडी,
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन: How to Apply Online |

  • बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट ( https://dbtagriculture.bihar.nic.in  ) पर जाना है
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जहां आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके खोज के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने इस योजना में आवेदन करने का विकल्प खुलेगा।
  • अब आपको इस आवेदन फार्म में पूछी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके पश्चात आपको अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे की शैक्षणिक दस्तावेज, आवश्यक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, बैंक के पासबुक आदि के स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करना है।
  • आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • आवेदकों का चयन जिला स्तरीय गठित समिति द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदन प्राप्त करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा।

सारांश:

बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 का प्रमुख लक्ष्य है कृषि क्षेत्र में उत्पादकों को उनके उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और उन्हें विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्रदान करना। इस आर्टिकल में हमने बिहार कृषि क्लीनिक योजना 2024 में आवेदन के लिए विस्तार से जानकारी दी है।
अतः हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर और कमेंट कर सकते हैं।

!! धन्यवाद !!

⏬Follow Us ⏬

FAQ:-

Q. बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

उत्तर:- कृषि क्लीनिक खोलने के लिए लगभग ₹500000 की अनुमानित लागत खर्च होती है जिसमें सरकार की तरफ से आपको लागत का 40% यानी ₹200000 की आर्थिक सहायता सब्सिडी के रूप में दी जाती है।

Q. बिहार सरकार किसानों को बागवानी तथा फसलों में कीटनाशकों पर कितना अनुदान प्रदान करेगी?

उत्तर:- कीटनाशी छिड़काव के लिए किसानों को 75% सब्सिडी मिलेगी। एक पेड़ में कीटनाशक छिड़काव के लिए 76 रूपए में 57 रुपए अनुदान का प्रावधान है। किसान के सामने ही कीटनाशी खुलेगी। किसान अपने इच्छा अनुसार दवा भी छिड़काव करा सकते हैं।
इस योजना के लिए 4.24 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।इस बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के लिए सरकार ने 424 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया है। जो राज्य के कृषि क्षेत्र में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए है।

Q. बिहार कृषि क्लिनिक योजना 2024 के लिए सरकार ने कितने रुपए का बजट निर्धारित किया है?

उत्तर:- इस योजना के लिए सरकार ने 4.24 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है, जो राज्य के कृषि क्षेत्र में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए है।

Leave a Comment